फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेजों में बने फैसिलिटी सेंटरों में नहीं होती सफाई

विज्ञापन
डा. अनार सिंह मेडिकल कालेज के फैसिलिटी सेंटर के वार्ड में फैली गंदगी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मेडिकल कालेजों में बने फैसिलिटी सेंटरों में नहीं होती सफाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गैर प्रांतों व महानगरों से लौटने वाले कोरोना संदिग्ध प्रवासियों को क्वारंटीन करने के लिए फैसिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। इनकी व्यवस्था के लिए शासन से लाखों रुपये बजट दिया गया है। इसके बावजूद मरीजों को इस्तेमाल की हुई तौलिया व मंजन दिया जा रहा। वहीं वार्ड में गंदगी की भरमार है। कहने के बाद भी झाड़ू नहीं लगाई जाती है।
कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन करने के लिए मेजर एसडी सिंह व डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज को फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर बने हैं। यहां की व्यवस्था को शासन से लाखों रुपये बजट दिया गया है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए बार-बार हाथ धोने और विशेष सफाई रखने को जागरूकता अभियान चल रहा है। बावजूद इसके सेंटर के कक्षों में ही गंदगी के अंबार लगे हैं।
विज्ञापन

डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज क्वारंटीन सेंटर में मरीजों के बेड के नीचे तक गंदगी फैली है। मरीजों का कहना है कि डिस्चार्ज किए गए मरीजों से तौलिया व टूथपेस्ट जमा करा लिया जाता है। वही सामान नए मरीजों को दे दिया जाता। रोज झाड़ूू भी नहीं लगाई जाती।
अधिकतर लोगों को क्वारंटीन होने के दो-तीन दिन बाद तौलिया व मंजन दिया जाता है। हालांकि खाने-पीने की व्यवस्था ठीक है, लेकिन गंदगी की वजह से खाने की इच्छा भी नहीं होती।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.एपी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को नई तौलिया दी जाती है। इस्तेमाल किया हुआ कोई भी सामान नहीं दिया जाता। झाड़ूू लगाने के बाद परिसर में बंदरों की वजह से कक्ष में कूड़ा इकट्ठा कर उठा लिया जाता है। मरीजों द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें