फोटो-40, कचहरी परिसर में मौजूद दोषी ग्रामीणों के परिजन। संवाद
फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद के निवासी 10 ग्रामीणों को पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर असलहा लूटने में न्यायालय ने सजा सुनाई। अभियुक्तों को कोर्ट ने 21 नवंबर को दोषी करार दिया था।
सजा सुनाए जाने की तारीख तय होने के बाद शुक्रवार को सभी के परिजन कचहरी परिसर में सुबह से ही एकत्र हो गए। किसी का बेटा तो किसी का नाती अपनों से मिलने के लिए कोर्ट हवालात के बाहर पूरे दिन जमे रहे। एक मिनट के लिए मिलने की आरजू-मिन्नत का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
शाम करीब 3.15 बजे सभी को हवालात से निकालकर कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान हवालात के बाहर मौजूद परिजनों को पुलिसकर्मियों ने गेट के बाहर रहने के निर्देश दिए। लोग 33 वर्ष पुराने मामले में सजा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।