डॉ. सर्वेश यादव।
- फोटो : FARRUKHABAD
नेत्र चिकित्सक को जान से मारने की धमकी
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में नेत्र चिकित्सक को उनके सहयोगी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने डीएम, सीएमओ और सीएमएस से शिकायत की है। उधर, आरोपी ने किसी तरह का विवाद न होने की बात कही। कहा कि डॉक्टर ने बिना किसी कारण के उन्हें रिलीव कर दिया। अब ज्वाइन नहीं करवा रहे हैं।
लोहिया अस्पताल के नेत्र विभाग में इन दिनों मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। चिकित्सक सर्वेश यादव और नेत्र परीक्षण अधिकारी मनीष दीक्षित में विवाद चल रहा है। मंगलवार को डॉक्टर ने मनीष दीक्षित पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सीएमएस को पत्र देकर जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
उधर, नेत्र परीक्षण अधिकारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पिछले दिनों एक युवती ने कुछ लोगों के कहने पर उनके खिलाफ पत्र दिया था। इसमें जांच कमेटी बनी थी। पीड़िता कमेटी के समक्ष बयान देने नहीं आई। उसने पहचानने से भी इनकार कर दिया था। बावजूद इसके डॉ. सर्वेश ने उन्हें रिलीव कर दिया।
अब वह ज्वाइन नहीं करवा रहे हैं। सच तो यह है कि उनके रहते नेत्र रोगियों के साथ शोषण नहीं हो पाता। इसीलिए उन्हें यहां से हटाना चाहते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वेश यादव से किसी तरह की अभद्रता नहीं की। आरोप निराधार हैं।