फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की दीवार घटिया बनाने पर जताई नाराजगी

Sun, 12 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/संकिसा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने रविवार को मातहतों के साथ सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव रजनीश दुबे संयुक्त आयुक्त नीलम कुमार यादव के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां सेंट्रल जेल की बन रही बाउंड्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया सामग्री लगाए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जेल में घटिया निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन्होंने जेल अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक कराकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने जेल में कैदियों के लिए बन रहे भोजन को देखा।
विज्ञापन


उन्होंने भोजन में और सुधार लाने के निर्देश दिए। जेल के अंदर कैदियों द्वारा बनाए जा रहे टेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को सिर्फ टेंट बनता मिला। उन्होंने जेलर सुनीत चौहान को अन्य उद्योगों की स्थापना के निर्देश दिए।

जेल अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को बताया कि जेल में दरी, कालीन आदि बनाने का काम किया जाता था। संसाधनों के अभाव में अब यह कार्य बंद हो गया है। प्रमुख सचिव ने प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

इससे पहले प्रमुख सचिव संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप पर पहुंचे। बौद्ध स्तूप की जर्जर दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे दरोगा वीरेंद्र सिंह जादौन ने प्रमुख सचिव को बताया कि बौद्ध स्तूप पर बौद्ध अनुयायियों और सनातन धर्मियों के बीच विवाद चल रहा है।

मामला अभी न्यायालय में लंबित है। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि मामले का हल जल्द से जल्द निकले तो यहां के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने संकिसा का विकास कराए जाने की बात कही। इस दौरान एसडीएम सदर, सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें