फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर 156 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 08 May 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के बावजूद छात्र-छात्राओं की यू डायस पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर 156 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बढ़पुर ने 56 और कमालगंज ने 100 स्कूलों की सूची सौंपकर कार्रवाई की संस्तुति की है। इसी के अनुपालन में बीएसए ने यू डायस पोर्टल पर काम पूरा करके दफ्तर में स्पष्टीकरण सहित तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर हो रहे बड़े खेल पर अंकुश लगाने की मंशा से बेसिक शिक्षा महानिदेशक सख्त हैं। उन्होंने कई बार मासिक बैठक, गूगल मीट, व्हाट्सएप ग्रुप एवं फोन पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन लगाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जिले के तमाम प्रधानाध्यापक इसको लेकर पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इनमें अधिकांश ऐसे स्कूल हैं, जिनमें छात्रों की उपस्थिति बेहद खराब रहती है, जबकि एमडीएम में सब कुछ सही दिखाया जा रहा है।
महानिदेशालय के दबाव को देखते हुए बीईओ बढ़पुर अपने ब्लाक क्षेत्र के 56 और कमालगंज बीईओ ने 100 ऐसे स्कूलों की सूची बीएसए को सौंपी, जिन्होंने एक भी छात्र की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई। बीईओ ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दोनों ब्लाकों के सभी 156 प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि वह यू डायस पोर्टल पर काम पूरा करके कार्यालय में उपस्थिति होकर स्पष्टीकरण दें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। बीईओ की रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

-
पहुंच वाले प्रधानाध्यापक हैं तैनात

ऑनलाइन हाजिरी न लगाने वाले स्कूलों का सूची में कई ऐसे हैं, जिनमें बड़ी पहुंच वाले प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात हैं। यही नहीं कई शिक्षक संगठनों से जुड़े भी हैं। यही वजह है कि विभागीय अधिकारी दबाव नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें