फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी ने सपा जिलाध्यक्ष के पैर छुए

Sun, 26 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष के पैर छूते ईओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद सभापति रमेश चंद्र यादव के विकास कार्यों की समीक्षा के बाद उस समय लोग हक्का-बक्का रह गए जब नगरपालिका परिषद कायमगंज के अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने वहां मौजूद सपा  जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के लपक कर पांव छू लिए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग यह कहते सुने गए कि जो अधिशाषी अधिकारी सपा के जिलाध्यक्ष के लपक कर पांव छू रहा है वह आम जनता को न्याय कैसे दे सकेगा। सपा जिसे चाहेगी उसे ही न्याय मिलेगा। जिस समय अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सपा जिलाध्यक्ष के पैर छुए उस समय आम जनता ही नहीं बल्कि जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण भी मौजूद थे। दोनों अधिकारी अन्य लोगों से बातचीत में व्यस्त थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें