फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के इर्द गिर्द जांच

Sat, 25 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया शाखा पतौंजा में हुई चोरी की घटना में पुलिस की शक की सुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी पर घूम रही है। वहीं दूसरी तरफ इन दोनो की निशानदेही पर थानाध्यक्ष कमालगंज ने शनिवार को कई स्थानों पर छापे मारे। जयपुर से आए फुटेज विशेषज्ञ शिवम ने 18 जून से 23 जून तक के सभी फुटेज निकालने में कामयाबी हासिल की है। निकाले गए फुटेज स्वाट टीम के सिपाही रामनरेश यादव अपने लैपटॉप  में ले आए है।
विज्ञापन


23 जून को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पतौंजा से चोरों ने पांच मानीटर चोरी कर लिए थे और उन्होंने तिजोरी का हैंडल तोड़कर कैश ले जाने का प्रयास किया। इस मामले में शाखा प्रबंधक मनीष आनंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन में पाया कि बैंक की चाबी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक कुमार सक्सेना और सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र कठेरिया को हिरासत में ले लिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पुलिस को कई नाम बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार रही है।


 स्वाट टीम प्रभारी यतेंद्र यादव हरदोई, शाहजहांपुर क्षेत्र में छापे मार रहे हैं। थानाध्यक्ष जहानगंज प्रदीप यादव कानपुर क्षेत्र में छापे मारकर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कड़ी छापेमारी के बाद भी अभी तक एक भी अपराधी गिरफ्त में नहीं आया है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने फुटेज स्पेशलिस्ट को अहमदाबाद से बुलाया है, जिनकी देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि फुटेज निकलने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अभी तक यहां आए सभी अधिकारी फुटेज निकालने में नाकाम रहे हैं। अब नए सिरे से फुटेज निकालन का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल बैंक में कामकाज शुरू हो गया है। पुलिस की शक की सुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर ही घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें