जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में गुुरुवार को आबकारी टीम ने शहर के लकूला समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी, निरीक्षक संजय गुप्ता, विपिनराय और अंशुल चौहान टीम के साथ रामलीला गड्डा पहुंचे। टीम ने सुशील के घर की तलाशी लेने पर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही पास में ही रहने वाले इनके भाई के घर पर टीम ने छापा मारा। टीम ने जमीन में दबी लहन को निकलवा कर उसे नष्ट कराया।
टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके बाद टीम ने लकूला में छापेमारी कर 35 लीटर शराब और 3 क्विंटल लहन को नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने नेकपुर गिहार बस्ती में छापेमारी की और यहां से राजेपुर निवासी हरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सिविल लाइन निवासी धर्मराज, गांव खगऊ निवासी अमित कुमार और जिला हरदोई कसबा पाली निवासी अरविंद कुमार को 20-20 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने गांव खैराबाद निवासी रामशंकर बाथम को पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब समेत बंदी बनाया।
इसके अलावा गांव महलई निवासी शिवरानी पत्नी नंदराम राजपूत और सुशील कुमार को पुलिस ने शराब की भट्टी और उपकरण समेत बंदी बनाया। पुलिस ने इनके पास से 77 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। थाना मेरापुर पुलिस ने गांव ब्रहमपुरी निवासी हरपाल बहेलिया और शिवपाल बहेलिया को पुलिस ने 20-20 लीटर कच्ची शराब समेत बंदी बनाया।
मोहम्मदाबाद पुलिस ने गांव नहरैया निवासी रामरतन बाथम, गांव सरैंदा निवासी बलवीर को पांच पांच लीटर शराब समेत बंदी बनाया। गांव पट्टी प्रदुम्न निवासी राजेश शाक्य को 10 लीटर और कीर्तन जाटव को पुलिस ने 25 लीटर शराब समेत बंदी बनाया। गांव नगला पीपल निवासी महावीर जाटव को पुलिस ने 5 लीटर शराब समेत बंदी बनाया। थाना अमृतपुर के गांव कुड़रा कुबेरपुर निवासी दशरथ को पुलिस ने 10 लीटर शराब समेत बंदी बनाया।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने उम्मरपुर में छापा मारकर जगदीश, जगवीर, सोना जानकीपुर से अवनीश, हुसैनपुर से सोनू सिंह और कसबा से आशीष कुमार को 10-10 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया।
वहीं कमालगंज में महरुपुर राबी निवासी राजेंद्र गिहार, उदी नगला निवासी रामू, भोजपुर निवासी सोनपाल, छबिनाथ, शेखपुर निवासी बाबूराम, सुदामा, पप्पू और शकूर को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 63 लीटर अवैध शराब और उसे बनाने के उपकरण भी बरामद किए।