फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुल्क जमा होने की तिथि में संशोधन कर दिया है। अब 22 सितंबर की बजाए छह अक्तूबर तक पंजीकरण शुल्क जम होगा। इस संबंध में आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक के पास आ गया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 में छात्रों के परीक्षा शुल्क जमा करने की 22 सितंबर, कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण फीस जमा करने की छह अक्तूबर अंतिम तारीख थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने इसमें संशोधन कर दिया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिए की परीक्षा शुल्क अब छह अक्तूबर और कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्तूबर कर दी है।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली प्रधानाचार्यों को नौ नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजनी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने छात्र-छात्राओं के आवेदनो में गलती होने प प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने तिथियों में संशोधन कर दिया गया है।