फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व सैनिकों ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मानवीय राहत’

विज्ञापन
फोटो-06,बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते पूर्व सैनिक,स्रोत:संगठन - फोटो : बीएंडबी एवं होमस्टे नीति संगोष्ठी का उद्घाटन करते नगर विधायक व अन्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए पूर्व सैनिक एकजुट हो गए हैं। बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा, कमांडर नवीन कटियार, सूबेदार मेजर राजेंद्र पाल, लेफ्टिनेंट उदयवीर, कैप्टन विजय तिवारी और कैप्टन राजेश वर्मा की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों की सामूहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ऑपरेशन मानवीय राहत के अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने आपसी सहयोग से 70,000 रुपये की धनराशि एकत्र की। इस धनराशि से खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर जनपद के बाढ़ प्रभावित ब्लॉकों में बांटे गए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर आगे भी प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि जब वे वर्दी में थे तब देश की सेवा की। अब सेवानिवृत्ति के बाद समाज की सेवा को ही अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि किसी भी आपदा की घड़ी में एकजुट होकर ही जनता को राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें