फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद के घर चोरी

Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपीए सरकार में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सामान पार कर लिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


वहीं डाग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।शनिवार की सुबह नगर से सटे गांव पितौरा निवासी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर चौकीदार सुल्तान पहुंचा। मकान के टूटे ताले देखकर उसके होश उड़ गए।

अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे और जांच पड़ताल की। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के डाग आस्कर के बीमार होने पर मैनपुरी से डाग स्क्वायड टीम के सत्यवीर व हरवीर सिंह पहुंचे। कुत्ता पूर्व विदेश मंत्री के मकान के दाहिने तरफ  सौ मीटर तक जाने के बाद रुक गया। एएसपी ने आसपास के लोगों के संबंध में कोतवाली पुलिस से जानकारी की।

चौकीदार ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना में कहा है कि वह सुबह जब मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे थे, सामान बिखरा था। कुछ सोने चांदी का सामान भी गायब होने की बात कही गई है, जिसकी सूची बाद में दी जाएगी। मालूम हो कि पिछले साल भी पितौरा स्थित पूर्व विदेश मंत्री के नाना पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निर्माणाधीन म्यूजियम में भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें