फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ठंड में भी रामनगरिया में बह रही भक्ति की बयार

Wed, 07 Jan 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22 मेला रामनगरिया में गंगा आरती करते साधु-संत। संवाद - फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर कड़ाके की ठंड में भी रामनगरिया में भक्ति की बयार पूरी श्रद्धा के साथ अपनी ही गति से बह रही है। मंगलवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने और कोहरा छाए रहने के बाद भी धार्मिक कार्यक्रमों से मेले में ऊर्जा का संचार होता रहा। कोई राम धुन में लीन नजर आया तो कोई गंगा मैया के जयकारे लगाते दिखा। वहीं, साधु-संत हवन-पूजन के साथ धूनी रमाकर ध्यान में लीन होकर प्रभु से डोर बांधने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

पांचाल घाट गंगा तट पर बसी मेला रामनगरिया में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसके बाद भी ब्रह्म मुहूर्त से ही कल्पवासी और साधु-संत गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। इसके बाद दान–पुण्य का सिलसिला शुरू हो जाता है।
दिन भर जप, तप और साधना में लीन रहने वाले कल्पवासी शाम के समय पुनः गंगा तट पर पहुंचते हैं। यहां गंगा पूजन, दीपदान और आरती कर मां गंगा से परिवार और समाज के कल्याण की कामना की जा रही है। गंगा तट पर जलते दीपों और श्रद्धालुओं की आस्था से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा है। एक माह तक चलने वाले इस कल्पवास में श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में भी सनातन परंपरा का पालन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

_

फोटो-22 मेला रामनगरिया में गंगा आरती करते साधु-संत। संवाद- फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें