फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, सवालों को टाल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मीडियाकर्मियों ने जब सवाल पूछे तो वह जवाब देने से बचते रहे। प्रश्नों की झड़ी लगी देख क्षेत्रीय महामंत्री तिलमिलाकर मंच छोड़कर चले गए।

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान व धारा 370 जैसी उपलब्धियों को गिनाया। पत्रकारों ने भ्रष्टाचार पर सवाल किया तो वह बोले कि भ्रष्टाचार समाप्त करने में कम से कम 50 साल लगेंगे। उन्होंने सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की बात की तो मीडियाकर्मियों ने जनपद के सरकारी स्कूलों में हुए कायाकल्प की पोल खोलना शुरू कर दी। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने प्रश्नों की बौछार कर दी। इससे नाराज होकर क्षेत्रीय महामंत्री मंच से उठकर चल दिए।मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन वह नाराज होते हुए चले गए। जनपद लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे, लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व मुकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को कराए जाएंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन
आवास-विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। बूथ के एक-एक कार्यकर्ता को संगठन अयोध्या दर्शन कराएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता को प्रवेशिका उपलब्ध कराई जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए संगठन द्वारा बनाई जाने वाली चुनाव संचालन समिति में सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को स्थान मिलेगा। कार्यकर्ता नव मतदाताओं तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं से अवगत कराएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी, जिला महामंत्री डीएस राठौर, प्रभात अवस्थी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बविता पाठक, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अजीत पांडेय, विश्वास गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें