फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-1 मृतक धीर सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
संकिसा। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम बिरायिमपुर(नगला पाल) निवासी धीर सिंह(28) बुधवार को रात लगभग 8:00 बजे अपने गांव से अचरा की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था। सभी अचरा सराय रोड पर स्थित अहीर हवेली के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। धीर सिंह को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया की पारिवारिक भाई रविंद्र सिंह को सांप ने काट लिया था। उसकी झाड़ फूंक खलवारा में चल रही थी। उसे देखने धीर सिंह जा रहा था। मां राधा, पत्नी पुष्पा तथा पुत्र सत्यम(10) और प्रांजल(6) का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की सूचना भाई अनिल कुमार ने थाने में दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें