फोटो-31 आरोग्य पथ का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन व अन्य सैन्य अधिकारी। स्रोत: पाठक
- फोटो : दुर्गा नगर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में नगरपालिका की ओर से बनाए गए आरोग्य पथ को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को सेना और छावनी बोर्ड के अधिकारियों ने आरोग्य पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बारिश से दबे हिस्से की मरम्मत कराने और अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए।
सेंटर कमांडेंट व सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन के साथ सैन्य अधिकारियों, छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिंदा डे और अवर अभियंता एसपी सिंह सेंगर ने आरोग्य पथ की स्थिति देखी। इसके बाद कैंट के अधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सीओ कैंट, नगरपालिका के ईओ और कैंट जेई की टीम को मंगलवार को दोबारा निरीक्षण कर स्टील रेलिंग लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। रेलिंग लगने के बाद आरोग्य पथ पर ठेला-खोमचा लगाने और वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।