फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : 2558 में 966 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले के लिए लगाया गया टेंट बारिश और हवा चलने से गिर गया। दिन में बारिश होने से स्थान बदल कर मेला लगाया गया। इसमें 2558 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 966 का चयन हुआ। कुछ कंपनियों ने चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्ति पत्र दे दिया तो कुछ ने कार्यालय में नियुक्ति पत्र लेने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेला लगाने को बेवर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान में पूरी तैयारी की गई। अधिकारी और आवेदकों के बैठने के लिए टेंट लगाकर कुर्सी डलवाई गई थीं। गुरुवार रात हुई बारिश से टेंट गिर पड़ा। शुक्रवार सुबह भी बारिश हो रही थी। इससे प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अरशद अली ने पॉलीटेक्निक से कुछ दूर स्थित एक गेस्ट हाउस में मेला लगाया।
इसमें 16 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 2558 बेरोजगारों ने शैक्षिक अभिलेखों के साथ आवेदन किया। दोपहर तक चले मेले में 966 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। कुछ कंपनियों के अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को वहीं पर नियुक्ति पत्र दे दिया तो कुछ के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र के लिए कार्यालय में आने के निर्देश दिए। इस दौरान मेला प्रभारी संजय कुमार, अब्दुल वासी, आवेश कुमार, नीरज कुमार, बलविंदर सिंह, आनंद कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें