फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षिका से अश्लील हरकत, रोजगार सेवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका रोजगार सेवक की अभद्रता से परेशान है। रविवार को अभद्रता को लेकर विवाद हो गया। शिक्षिका ने फोन कर पुलिस बुला ली। इसके बाद घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। पुलिस ने रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह मोहम्मदाबाद स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। वहां उसे दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। गांव के ही रोजगार सेवक ने मनरेगा की महिला मजदूरों को अपने मकान के निर्माण लगा रखा है। इस पर उसने रोजगार सेवक से कहा कि मनरेगा का काम गांव के बाहर करवाओ, निजी कार्य में मनरेगा श्रमिकों को क्यों लगा रखा है। घर के निर्माण में लगी महिलाओं के उसने वीडियो भी बना लिए थे। इसी बात पर रोजगार सेवक नाराज होकर गालीगलौज करने लगा। कहा कि स्कूल में दो हजार रुपये की नौकरी छोड़ दो और हमारे साथ आ जाओ 15 हजार रुपये देंगे। इसके बाद रोजगार सेवक अपने कपड़े उतारकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।
ताजपुर पुलिस चौकी में प्रार्थनापत्र दिया। रोजगार सेवक व उसके दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर एसपी व ब्लॉक में भी रोजगार सेवक के खिलाफ शिकायत की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी शिवलाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें