फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अभद्र भाषा शैली पर सीएमओ को कर्मचारी महासंघ ने चेताया

Tue, 17 Dec 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ व डीआईएसएम के बीच हुए विवाद का मामला ठंडा होते नहीं दिख रहा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने सीएमओ को अभद्र भाषा शैली को लेकर ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री प्रमोद दीक्षित सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा कि नौ दिसंबर को आयुष्मान के डीआईएसएम रवि प्रताप सिंह को आप भ्रमण पर ले जा रहे थे। दो माह का मानदेय भुगतान का अनुरोध करने पर रवि प्रताप से अभद्रता करते हुए धक्का देकर वाहन से उतार दिया।
शासन से आदेश हैं कि समस्याओं को तत्काल निस्तारण किया जाए। इसके बावजूद समस्याएं लंबित रहना कार्यालय में आर्थिक लेनदेन की ओर इशारा कर रहा है। जिला मंत्री ने रविप्रताप व अन्य किसी कर्मचारी का किसी स्तर पर द्वेषभावना वश उत्पीड़न न करने की बात कही है।
विज्ञापन


फार्मासिस्टों का धरना 20 को
फर्रुखाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर शासन स्तर से सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 20 दिसंबर को सीएमओ कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 22 दिसंबर को विधायक व सांसद को व तीन जनवरी को मंडल मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। सुनवाई न होने पर 31 जनवरी से आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें