फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देने गए कर्मचारियों से अभद्रता, विरोध में नारेबाजी

विज्ञापन
नलकूप विभाग में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नलकूप विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को समस्याएं उठाईं तो अधिशासी अभियंता ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने तानाशाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत कर एक सप्ताह में सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नलकूप विभाग में कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कभी पटल परिवर्तन को लेकर आवाज उठती है तो कभी देयकों का भुगतान लटकाने का आरोप लगाया जाता है। मंगलवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित, लिपिक निर्दोष कुमार, संजीव कुमार गुप्ता व अन्य कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मृतक आश्रितों को देयकों का भुगतान, मृतक आश्रित को नियुक्ति व वर्षों से जमे लिपिकों के पटल परिवर्तन का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही अन्य समस्याओं पर चर्चा की। बातचीत के दौरान गुप्ता ने कहा कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता से पटल परिवर्तन क्यों नहीं करवा लिया।
विज्ञापन

अब एक वर्ष से पीछे पड़े हो और वह उठकर खड़े हो गए। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि ‘विभाग कार्यालय में बैठ कर चलाया जाता है, आप तो आवास से निकलते ही नहीं।’ इसी को लेकर मामला तूल पकड़ गया। कर्मचारियों ने समस्याओं का निस्तारण न करने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने व तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाकर विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी, संरक्षक सुधेश कुमार दुबे, महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। इसमें कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा अमर्यादोित भाषा प्रयोग करने से कर्मचारियों में रोष है। सात दिन में मामले की सुनवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें