फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु के समग्र विकास में पोषण के साथ भावनात्मक सुरक्षा भी जरूरी : डॉ. अनार सिंह

विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते डॉक्टर।
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रारंभिक जीवन पोषण, एक स्वस्थ भविष्य की नींव विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिशु को केवल पोषण ही नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा देने पर भी बल दिया। विशेषज्ञों ने मां के स्तनपान को शिशु जीवन की मजबूत आधारशिला बताया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का उद्घाटन कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव, चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव एवं प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह ने किया। कुलाधिपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की नर्सिंग फैकल्टी को इसी सत्र से एमएससी नर्सिंग की अनुमति मिल गई है, जिससे नर्सिंग में पीएचडी तक का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की एसोसिएट प्रोफेसर ब्लैसी मैथ्यू ने स्तनपान से जुड़ी सामाजिक व मानसिक चुनौतियों पर चर्चा की। यूपीयूएमएस सैफई की प्रोफेसर ज्योतिबाला ने कहा, स्तनपान शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव है। नारायणा नर्सिंग कॉलेज, कानपुर की प्राचार्य डॉ. जयश्री अजीत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह, फैकल्टी डीन प्रो. शेरीन पी. एलेक्स, डॉ. बिंदु राठौर, डॉ. निखिल श्रीवास्तव व धीरेंद्र सिंह सहित अन्य ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें