फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर कल से खुलेगा इमरजेंसी आपरेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर कलक्ट्रेट में 11 नवंबर से खुलने वाले जिला इमरजेंसी आपरेशन सेंटर के लिए जिलाधिकारी ने शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूूटी लगा दी है। उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 11 से 20 नवंबर तक के लिए इमरजेंसी आपरेशन सेंटर/नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने व अन्य समस्याओं के लिए कोई भी व्यक्ति नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05692-235423 पर सूचना दर्ज करा सकता है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
इसके लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अपर उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। आठ-आठ घंटे की शिफ्टों में तीन पर्यवेक्षणीय अधिकारी व एक-एक कर्मचारी की तैनाती की गई।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 6 से दो बजे तक लघु सिंचाई विभाग के जेई शिवदत्त शर्मा, दूसरी पाली में दोपहर दो से रात 10 बजे तक नलकूप खंड के जेई बृजेश कुमार व रात 10 से सुबह 6 बजे तक जलनिगम के जेई अवध बिहारी पाठक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

फोन पर आने वाली शिकायतें रजिस्टर पर दर्ज कर दो घंटे में निस्तारण कराया जाएगा। नोडल अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें