फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी, लोकल फाल्ट से रात भर बिजली गुल

Fri, 31 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में होने वाली बिजली की कटौती नहीं थम रही है। लोकल फाल्ट, इमरजेंसी कटौती के नाम पर रात भर बिजली गुल रहती है। इस कारण शहरवासियों को रोस्टर के अनुसार बिजली नसीब नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी रात में होने वाली कटौती को रोकने में असफल हैं। इस कारण शहरवासियों को रोस्टर के अनुसार बिजली नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को कटौती के कारण रातभर बिजली गुल रही। गुरुवार रात करीब 9 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हुई। यह इमरजेंसी कटौती बताई गई। रात करीब 12.20 बजे आपूर्ति शुरू हुई। दो मिनट बाद बिजली फिर से चली गई। 12.50 बजे बिजली की दोबारा आपूर्ति शुरू हुई। करीब आधा घंटा बाद फिर चली गई। इस तरह तीन बजे तक बिजली के आने और जाने का सिलसिला

जारी रहा। रात तीन बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे तक रोस्टर के अनुसार कटौती की गई। दो घंटे सप्लाई देने के बाद आठ बजे फिर से कटौती कर दी गई। रोस्टर के अनुसार कटौती तो कर दी जाती लेकिन बिजली सप्लाई नहीं दी जाती है। इस
विज्ञापन


कारण शहरी क्षेत्र में कटौती का रोस्टर लागू है और आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। अधिशासी अभियंता शहरी एसके शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए रात्रि 3 से सुबह 6 बजे तक, सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक कटौती का रोस्टर है। इसके अलावा आकस्मिक कटौती भी हो सकती है। इस कारण जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें