फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी फिर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में कोविड पॉजिटिव मरीजों के आने से बार-बार सील करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह मृत अवस्था में लाए गए वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इमरजेंसी को सील कर दिया गया। मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजागनगर निवासी वृद्ध को सांस फूलने की शिकायत पर लोहिया अस्पताल में गुरुवार सुबह नौ बजे लाया गया था। यहां आने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक को करीब डेढ़ घंटे तक हाथ नहीं लगाया। शव इमरजेंसी में ही स्ट्रेचर पर रखा रहा। अस्पताल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को उन्हें ले जाने के लिए मनाया। बताया जाता है कि दिनेश गुप्ता के एक बेटे की रिपोर्ट चार दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी।
उसके बाद उनका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो इमरजेंसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इमरजेंसी के ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में पॉजिटिव कर्मी की वजह से तीन दिन के लिए सील कर दिया गया, मगर इमरजेंसी मात्र 24 घंटे के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें