फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यक्रम में 15 लोकतंत्र सेनानी सम्मानित

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते विधायक सुशील शाक्य व पास में खड़े सांसद मुक? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आपातकाल के 46 वर्ष पूरे, लोकतंत्र सेनानी सम्मानित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित कार्यालय में आपातकाल के 46 वर्ष पूरे होने के क्रम में शुक्रवार को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद हुए लोकतंत्र सेनानियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा काला दिन था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता सुख के लिए देश को आपातकाल में डाल दिया था। इसकी रक्षा के लिए हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने प्राणों की आहुति दी। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडीज आदि नेताओं को जेल में डाला गया।
विज्ञापन

भाजपा ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करती रहेगी, जिन्होंने अहंकारी सरकार के आगे घुटने नहीं टेके। पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ.प्रभात अवस्थी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोकतंत्र सेनानी जगदीश चंद्र पांडेय, विजय वर्मा, अवनीश कटियार, राकेश सक्सेना, चंद्रशेखर वर्मा, अंगने लाल श्रीवास्तव, रामलक्ष्मी कटियार, चंद्रपाल वर्मा, दरबारी लाल दुबे आदि को सम्मानित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रामआसरे, कुलदीप गंगवार, हिमांशु गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें