फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.60 रुपये लाख का गबन

Wed, 20 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के लिए भेजे गए 4.60 लाख रुपये का गबन ग्राम विकास अधिकारी ने कर लिया। यह पैसा अजीजलपुर में 100 शौचालयों के निर्माण के लिए भेजा गया था। खुलासा होने पर वीडीओ चेक से पैसा वापस करने लगा। इस घपले की जांच कर रहे सहायक विकास अधिकारी ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन


कमालगंज ब्लाक के गांव अजीजलपुर का वर्ष 2012-2013 में लोहिया गांव समग्र विकास योजना में चयन हुआ था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में 100 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए पंचायत राज विभाग ने 4.60 लाख रुपये 26 नवंबर 2013 को ग्राम सभा के खाते में भेजे थे।

ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कटियार ने साठगांठ कर 11 जून 2014 से 10 नवंबर 2014 तक खाते से 36 बार में पूरी धनराशि निकाल ली और शौचालय का निर्माण भी नहीं कराया।
विज्ञापन


90 शौचालयों के पूर्ण होने की आख्या भी दे दी। शिकायत पर जांच में 4.60 लाख रुपये आहरण के बाद शौचालयों का निर्माण न कराए जाने के घोटाले का खुलासा हुआ। तब वीडीओ ने चेक से रुपये वापस करने का प्रयास किया। सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कमालगंज को जांच दी।

उन्होंने जांच रिपोर्ट सीडीओ एसएन शुक्ल को भेज दी। इसमें घोटाला किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि खाते से धन आहरण के बाद चेक से वापस करना न्यायोचित नहीं है। जांच के लिए जो अभिलेख मांगे गए,  वह वीडीओ ने उपलब्ध नहीं कराए। जांच अधिकारी ने वीडीओ प्रशांत कटियार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन


सीडीओ एसएन शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच करा ली गई है। कार्रवाई की जा रही है। पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें