फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: एचडीबी में 2.48 करोड़ का गबन, सेल्स प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, बड़ा खुलासा

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

आरोपियों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी का फर्जी तरीके से कोड बना लिया। ग्राहकों के आधार कार्ड भी गलत तरीके से बनवाए गए। जालसाजों ने ट्रैक्टर डीलर का खाता भी अलग-अलग बैंकों में बदलवा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में फर्जी पत्रावलियां तैयार करके 51 लोगों को 2.48 करोड़ रुपये का ऋण देने के मामले में सेल्स प्रबंधक समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया है। नामजद अधिकारी व कर्मचारी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर के बढ़पुर स्थित बैंकिंग वित्तीय संस्था एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 51 लोगों को ट्रैक्टर के लिए कर्ज दिया गया था। किस्त जमा न होने पर कलेक्शन मैनेजर ने कर्ज लेने वालों से संपर्क किया। इसमें पता चला कि जिनके नाम कर्ज लिया गया है उनके पास ट्रैक्टर ही नहीं है।

जिनके पास ट्रैक्टर मिला, उन्होंने किसी दूसरी एजेंसी से काफी पहले कर्ज लिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ लोगों ने कर्ज के लिए केवल आवेदन किया था, उन्हें कर्ज दिया तो नहीं गया लेकिन उनके नाम दर्ज जरूर कर दिया गया। 
विज्ञापन

कानपुर के किदवईनगर निवासी कलेक्शन मैनेजर सचिन मिश्रा ने मैनपुरी के बेवर थाने के गांव टोंडरपुर निवासी सेल्स प्रबंधक प्रशांत दुबे, फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी शोभित सक्सेना, बसंतपुर संकिसा निवासी अनुज कुमार, आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कालोनी निवासी हिमांशु, कानपुर के सर्वोदयनगर निवासी ऋषि भट्ट, फतेहगढ़ के धर्मेंद्र, रविप्रताप समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर में आरोप है कि आरोपियों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी का फर्जी तरीके से कोड बना लिया। ग्राहकों के आधार कार्ड भी गलत तरीके से बनवाए गए। जालसाजों ने ट्रैक्टर डीलर का खाता भी अलग-अलग बैंकों में बदलवा दिया। सचिन ने कहा कि जांच चल रही है। फर्जी लोन देने वालों की संख्या और रकम बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें