फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया श्रमदान कर पार्क को संवारा

Fri, 02 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के युवा पदाधिकारियों की ओर से शुरु किया गया मोदी मिशन साल के पहले ही दिन रंग जमाने लगा। रिमझिम बारिश और हाड़कपाऊ सर्दी के बीच इन युवाओं ने आवास विकास स्थित पार्क से मिशन की शुरुआत की। झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई करने के साथ ही कुदाल चलाकर पार्क में स्थित पौधों को संवारा भी।
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा के नौ युवा पदाधिकारियों ने मोदी के साक्षरता मिशन को श्रमदान से जोड़कर एक नई शुरुआत की है। इसके तहत ये सभी पदाधिकारी शहर में स्थित सभी पार्कों को श्रमदान के जरिए सजाने एवं संवारने का वीणा उठाया है।

इसी के तहत गुरुवार सुबह भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कुलदीप दुबे, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज और नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ आदि आवास-विकास सेक्टर 2ए स्थित पार्क पहुंचे। भाजपाइयों ने यहां पूरे पार्क में झाड़ू लगाई।
विज्ञापन


क्यारी बनाकर पौधों की छंटाई की। पार्क की सफाई करने के बाद पार्क के पास रहने वाले लोगों की समिति बनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को आवास-विकास के दूसरे पार्क में सफाई की जाएगी।

इस अवसर पर नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कटियार, सेक्टर प्रमुख संदीप शाक्य, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, आदित्य मिश्रा, मनोज मिश्रा, सभासद राकेश गंगवार, सर्वेश मिश्रा, डा. सुरेशचंद्र गुप्ता, डा. आरके गुप्ता, विनय दुबे, आदित्य वर्मा, प्रियांशी और नितिशा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें