कमालगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में प्रधान पद का नामांकन दाखिल करते प्रत्यासी। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य पद के उप चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि, वार्ड सदस्य पद का एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली से आए फोर्स के साथ ही 18 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विकास खंड की 3 ग्राम पंचायत में प्रधान व वार्ड सदस्य पद के लिए गुरुवार से नामांकन दाखिल करने का कार्य क्षेत्र पंचायत कार्यालय में शुरू हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फतेहगढ़ कोतवाली से हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल सहित 5 पुलिस कर्मी व कमालगंज थाने से दरोगा ब्रजमोहन सिंह सहित 13 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी व सहायक निर्वाचन अधिकारी 2.30 बजे तक खाली बैठे रहे। करीब 3 बजे राठौरा मोहिनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए अवधेश व गंगाइच ग्राम पंचायत से प्रधान के लिए शाहीन बेगम व नफीस खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन दुर्गुपुर से प्रधान का कोई नामांकन नहीं दाखिल हुआ।