फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बारिश से आए फाल्टों से 300 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। रिमझिम बारिश होने से 33 केवी लाइन मे फाल्ट हो गया। इससे गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों की गुरुवार रात बिजली गुल हो गई। शुक्रवार शाम तक बिजली न आने से गांव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों को अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर और तहसील विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। इन सभी उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन एक ही है। गुरुवार रात से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश होने से 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे चारों उपकेंद्र ठप होने से गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार देर शाम तक बिजली चालू नहीं हो सकी। एसडीओ अनमोल प्रताप सिंह ने बताया कि फाल्टों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें