फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ रह रहे पति के घर पहुंची विवाहिता

विज्ञापन
अमेठी कोहना में परिवार के साथ बैठी संजू देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज क्षेत्र की एक महिला प्रेमिका के साथ रह रहे पति के घर परिवार के साथ पहुंच गई। गेट न खुलने पर बाहर डेरा डाल दिया। महिला ने पांचाल घाट चौकी में तहरीर दी है और अनहोनी की आशंका जताई है। देर रात तक पूरा परिवार पति के मकान के बाहर ही डटा रहा।
विज्ञापन

कन्नौज तालग्राम के गांव खानपुर चौबे नगला निवासी संजू देवी की शादी सौरिख के एक युवक से 2014 में हुई थी। वह कुछ दिन बाद ही एक युवती के साथ चला गया। संजू मायके में रहने लगी। इस दौरान संजू का पति शहर के अमेठी कोहना में मकान बनवाकर प्रेमिका के साथ रहने लगा। संजू शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपनी मां उर्मिला देवी, भाई उमाकांत चतुर्वेदी, चंद्रकांत चतुर्वेदी और भतीजी स्वाति के साथ पति के घर पहुंच गई।
मकान का दरवाजा न खुलने पर वह भाई चंद्रकांत व बहन के साथ पांचाल घाट चौकी पर पहुंची और तहरीर दी। मगर पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पूरा परिवार अमेठी कोहना में मकान के बाहर बैठ गया। संजू ने बताया कि वह पति के साथ मकान में ही रहना चाहती है। उसने तहरीर में कहा कि यदि उसके साथ अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार उसका पति और प्रेमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें