फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये मीटर की कीमत और लगवाने के नाम 1300 रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में खराब मीटर बदल कर नया लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया। एक महिला ने नए मीटर व इसे लगवाने के नाम पर 1300 रुपये लिए जाने की एक्सईएन से शिकायत की। एक्सईएन ने कर्मचारी को बुलाकर फटकार लगाई और रुपये वापस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के सातनपुर निवासी रामऔतार के घर में लगा मीटर एक माह पूर्व खराब हो गया था। रामऔतार की बहू रूबी ने मीटर बदलने के लिए अफसरों को प्रार्थना पत्र दिया था। सितंबर के तीसरे सप्ताह में एक कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी शालू ने खराब मीटर हटाकर नया लगा दिया। उसने नए मीटर की कीमत और लगवाने के नाम पर 1500 रुपये की मांग की।
रूबी ने शालू को 1300 रुपये दिए। अक्तूबर का बिल आया तो रूबी मंगलवार को इसे जमा करने डिवीजन कार्यालय पहुंची। वहां पता चला कि 875 रुपये नए मीटर की कीमत बिल में जुड़ी है। इस पर रूबी ने एक्सईएन मीटर सुनील कुमार से शिकायत की। एक्सईएन ने शालू को बुलाकर फटकार लगाई। रूबी को रुपये वापस करने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि शालू मीटर लगाने वाली कंपनी का कर्मचारी है। अब उस कंपनी का काम बंद हो गया है। वह अब काम नहीं कर रहा है। उपभोक्ता के बिल से मीटर की कीमत भी घटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें