फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से मिथलेश व सपा से हरीश सहित चार ने लिए नामांकनपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद चुनाव के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने भाजपा से, जबकि मोहम्मदाबाद चेयरमैन हरीश यादव ने सपा से नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

कुल चार नामांकन पत्र खरीदे गए। एक निर्दलीय दावेदार ने पहला नामांकन पत्र दाखिल किया है। इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी (विधान परिषद) चुनाव के लिए कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कायमगंज निवासी राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल व जनपद औरैया थाना आयना के गांव कुबेरपुर निवासी रामकुमार उर्फ होतीलाल दुबे ने भाजपा से नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

सपा से मोहम्मदाबाद के मोहल्ला रोहिला जवाहर नगर निवासी चेयरमैन हरीश कुमार ने नामांकनपत्र लिया। इसके अलावा जनपद शाहजहांपुर थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार यादव ने निर्दलीय के रूप में एक नामांकनपत्र लिया है।
वहीं जिले के गांव न्यामतपुर निवासी निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने पहला नामांकनपत्र दाखिल किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति ने बताया कि अब तक कुल 11 नामांकनपत्र लिए जा चुके हैं। इनमें एक नामांकनपत्र जमा किया गया है। 19 मार्च तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें