फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को मिले निशान अब शुरू होगा संग्राम

Sat, 11 Nov 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
filing nomnination papers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नगरीय निकय चुनाव में शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव निशान मिल गए। इसके साथ ही गली-गली सियासी घमासान शुरू हो गया। चुनाव निशान मिलते ही निर्दलीय प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटरों को अपना चुनाव चिह्न बताने के लिए दौड़ पड़े। चुनावी मैदान में सदर में अध्यक्ष पद पर 14, मोहम्मदाबाद में 21 और कमालगंज में 14 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की चुनाव चिह्न पाने को प्रत्याशी व समर्थकों की भीड़  सुबह 10.30 बजे से लगनी शुरू हो गई। 11


बजे से चुनाव चिह्न बंटने का कामा शुरू हुआ। अध्यक्षर और सभासद प्रत्याशियों ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग आफीसर के पास पहुंच कर चुनाव चिंह लिए। दिन भर चुनाव चिह्न पाने को उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। नगर पालिका सदर में अध्यक्ष पद के लिए 14, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद अध्यक्ष पद के लिए 21 और नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है। मतपत्रों में दलों के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न ऊपर और निर्दली प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न नीचे रहेंगे। प्रतीक चिह्न मिलते ही चुनावी प्रचार का शंखनाद हो गया। प्रत्याशी चिह्न के प्रचार प्रसार में जुट गए।
विज्ञापन


 
हाथ, साइकिल, हाथी, कमल, हस्त चालित पंप, झाड़ू, हेलीकाप्टर, रिक्शा, वायु यान, टेबिल फैन, जीप, पहिया, स्कूटर, छत का पंखा, केला का पेड़, सितारा,  वृक्ष, सैनिक, अनार, रेल का इंजन, कंघा, फसल काटता किसान, हल, ऊन का गोला, गुल्ली डंडा, गदा, शंख, सुराही, भगौना, लड़का और लड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें