फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मंगलवार शाम 6 बजे से प्रचार थम गया है। बुधवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
जनपद में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का प्रचार थम गया है। जिला पंचायत सदस्य के 30, क्षेत्र पंचायत के 722, ग्राम प्रधान के 594 व ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इससे अब किसी भी पद का प्रत्याशी समूह में मतदाताओं से वोट मांगने नहीं जा सकेगा। इनकी गतिविधियों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ चुनाव प्रेक्षक की भी नजर रहेगी। हालांकि अब प्रत्याशी अकेले जाकर घरों में दस्तक देने लगे हैं।
विज्ञापन

जनपद सभी ब्लाकों में बने 908 मतदान केंद्रों पर 1964 बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। मतगणना स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए तैयारियां देर शाम तक पूरी कर ली गईं। न्याय पंचायतवार टेबलें लगाई गई हैं। इन पर मतदान अधिकारी चुनाव सामग्री प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शाम तक मतदान अधिकारी अपने पोलिंग सेंटर पर पहुंचकर मतपत्र व मतदान संबंधी अन्य कार्रवाई पूरी करेंगे। गुरुवार सुबह सात से मतदान शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें