अमृतपुर। रात में आंधी आने से गंगापार क्षेत्र की 33 व 11 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र बंद होने से गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दस घंटे बाद फाल्ट ठीक होने पर गांव की बिजली चालू हुई। नवाबगंज क्षेत्र में पेड़ टूट कर गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल रही।
गंगापार क्षेत्र में चार विद्युत उपकेंद्रों से गांवों को बिजली दी जाती है। बुधवार रात करीब तीन बजे तेज हवा चलने से 33 व 11 केवी लाइन में कई जगह फाल्ट आ गए। इससे चारों विद्युत उपकेंद्र बंद होने से गांवों की बिजली गुल हो गई। दस घंटे में फाल्टों को ठीक कर गुरुवार को दिन में करीब एक बजे के बाद बिजली गांवों को दी गई।
करनपुर दत्त फीडर की 11केवी लाइन में दोबारा फाल्ट आ गया। इससे करनपुरदत्त फीडर बंद होने से गांवों की बिजली शाम तक गुल रही। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार भोर में चार बजे आंधी आने से शीशम का पेड़ मंझना रोड पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से 11 केवी के तार क्षतिग्रस्त हो गए। उपकेंद्र ठप हो गया और बिजली गुल हो गई। दोपहर बाद बिजली चालू हुई।