फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10, मृतक श्याम पाल सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। खेत में बकैना का पेड़ काटने का विरोध करने पर हमलावरों ने वृद्ध दंपती को पीटकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। वहीं, पुलिस मारपीट की घटना से इन्कार कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलोखर निवासी श्याम पाल सिंह (75) ने आठ अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि छह अक्तूबर को गांव के ही हमलावरों ने उनके खेत में खड़े बकैना के पेड़ को काट दिया।
श्याम पाल ने विरोध जताया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन्हें व उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी को पीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में श्याम पाल की मौत हो गई। परिजनों ने हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग के छह बेटे मुकेश सिंह यादव, अनिल सिंह, विमलेश, अखिलेश, विनोद कुमार और अरविंद हैं।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजन बिलखते रहे। नाती प्रशांत यादव ने बताया कि एक नर्सिंग होम में बाबा का इलाज चल रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली थी। जांच में पता चला कि मारपीट नहीं हुई। दोनों पक्षों कहासुनी हुई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10, मृतक श्याम पाल सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें