कमालगंज। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में पुलिस ने पकड़े गए कोटेदार धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर मोहनपुर दिनारपुर गांव में कोटेदार धर्मवीर के घर छापा डाला था। यहां पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बरामद किए। पुलिस को 12 बोर की बंदूक व कारतूस भी मिले थे।
आरोपी से पूछताछ की गई तो वह बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखा सका। 17 प्रकार की आतिशबाजी मिली। कोटेदार ने पूछताछ में बताया था कि पिछले वर्ष की बचे हुए पटाखे रखे थे। (संवाद)