फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उम्र कैद के वृद्ध कैदी की इलाज के दौरान मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी को दो माह पहले ही उन्नाव जेल से फर्रुखाबाद शिफ्ट किया गया था। वह कई बीमारियों से जूझ रहा था।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी कर कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया। सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे लखनऊ के थाना मोहनलाल गंज के गांव निगोहा निवासी राजू उर्फ चंद्रप्रकाश (72) को 22 सितंबर की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 8.40 बजे उसकी मौत हो गई।
जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि राजू को हत्या के मामले में उन्नाव विशेष न्यायाधीश ने तीन मई 1986 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे 20 जुलाई को स्थानीय जेल में दाखिल किया गया था। वह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था।
विज्ञापन

सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी के बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें