फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा में बुजुर्ग जांच-पड़ताल से मुक्त

Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला हज कमेटी ने वर्ष 2016 में हज जाने के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी निर्धारित की है। इस बार सीनियर सिटीजन को जांच-पड़ताल से मुक्त रखने की रियायत दी गई है लेकिन ट्रेनिंग को अनिवार्य करार दिया गया है। वहीं, जिले से हज के लिए 236 लोगों का कोटा दिया गया है।
विज्ञापन


हज यात्रा के लिए आवेदन पत्र को संक्षेप में रखा गया है, जिससे आजमीने हज आसानी से आवेदन आनलाइन जमा कर सकें। बीते वर्ष तक आवेदकों को हजयात्रा केे लिए पुलिस की जांच-पड़ताल, स्वास्थ्य सर्टिफिकेट आवेदन पत्र के साथ जमा करना होते थे। इस बार स्वीकृत होने के बाद ही औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी कर दिया गया है। वही हजयात्रा के पात्र होंगे, जिनके पास 10 मार्च 2017 तक का इंटरनेशनल पासपोर्ट वैध होगा।

इसी के साथ सीनियर सिटीजन को जांच-पड़ताल से मुक्त रखने की हज कमेटी ने छूट दी है। हज कमेटी के समन्वयक डा. मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि वर्ष 2011 की आबादी के अनुपात में जिले को 236 लोगों का कोटा तय किया गया है। अब तक 70 आवेदन पत्र भेजे जा चुके हैं। हजयात्रा के इच्छुक व्यक्ति इंटरनेशनल पासपोर्ट बनवाने में जल्दी करें। आवेदन पत्र स्वीकृत होने के बाद हज कमेटी को आवेदक को 81 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें