फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
रतीराम के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा(फर्रुखाबाद)। ससुराल आए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दिल्ली में परिवार समेत रहकर ऑटो चलाता था। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव रकरी निवासी रतीराम (60) कई वर्ष पहले अपने पिता चेतराम की ननिहाल जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव मंझना में आकर बस गए थे। शुक्रवार सुबह रतीराम थाना मेरापुुर के गांव अर्जुनपुर में अपनी ससुराल में पहुंचे। ससुर राम भजन ने सुबह चार बजे दरवाजा खोला। दामाद रतीराम घर के अंदर पहुंचे और उन्हें उल्टी हो गई। सास अनारकली को बताया कि बर्फी में उसको किसी ने कुछ खिला दिया है। इसके बाद रतीराम की हालत बिगड़ती चली गई। ससुर दामाद को सराय अगहत के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव मानिकपुर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया। ससुर दामाद का शव लेकर गांव आ गए और मेरापुर एसओ धर्वेंद्र कुमार को घटना की जानकारी दी। एसओ मौके पर पहुंचे तो ससुर ने बताया कि दामाद रतीराम, पुत्री सुदामा, नाती दीपक, पुनीत व नातिन लता के साथ दिल्ली में रहता था। दामाद वहां पर ऑटो चलाकर परिवार को भरण-पोषण करता था।
सूचना पर भाई नन्हें लाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई थे। बड़े भाई रामलड़ैते रेलवे में नौकरी करते थे। रिटायर होने में बाद वह नवाबगंज में मकान बनाकर रहने लगे। भाई रतीराम पांच दिन पहले आलू बुवाई के लिए दिल्ली से आए थे। उनकी गांव में किसी से रंजिश भी नहीं है। भाई रतीराम ने छह वर्ष पहले शराब पीना छोड़ दिया था। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि सास अनारकली को दामाद ने इतना ही बताया कि उनको बर्फी में कुछ खिला दिया गया, लेकिन यह नहीं बता पाया कि किसने खिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें