फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में एक ने वापस लिया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मुंसिफ कोर्ट कायमगंज में बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी हुई। उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। साथ ही प्रवक्ता पद पर एक ही नामांकन होने से इस पद पर निर्विरोध होना तय है। अब 10 पदों के लिए 24 दावेदार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में 11 पदों के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के 3, सचिव के लिए 4, उपसचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 2-2, प्रवक्ता के लिए 1, लेखा परीक्षक के लिए 3, सदस्य के 3 पदों के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
सभी नामांकन पत्रों की बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव गंगवार, सहायक चुनाव अधिकारी राहुल सगर, पंकज शुक्ला ने जांच की। सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद नाम वापसी हुई। उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। प्रवक्ता के पद पर एक ही जव्बाद ने नामांकन किया था। उनका निर्वरोध होना तय हो गया। साथी वकीलों ने उन्हें बधाई दी। नाम वापसी के लिए कुछ प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को नाम वापसी के लिए मनाते भी रहे। अब 10 पदों के लिए 24 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें