शमसाबाद। आठ साल से शादी का झांसा देकर युवती के साथ युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। 22 नवंबर को युवक की दूसरी जगह बारात जाने का पता चलने पर वह परिजनों समेत थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को अपने पिता, बाबा तथा अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। युवती ने युवक खिलाफ दी तहरीर में आरोप लगाया कि आठ साल से विक्की उसे शादी का झांसा दे रहा है। इस दौरान वह कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है।
अब युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है। युवती ने बताया कि युवक की शादी 22 नवंबर को है। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।