वस्त्र छपाई कारखानों के गंगा में जा रहे प्रदूषित जल की असलियत परखने के लिए गुरुवार को केंद्रीय टीम ने आठ कारखानों की जांच की। इस दौरान शहर के अधिकांश कारखानों में काम नहीं हो सका।
प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में प्रदूषण विभाग के हेड प्रो. डॉ. आरसी वैश्य की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को शहर पहुंची। टीम ने सुबह आठ बजे से छपाई कारखानों में जांच शुरू की।
खानपुर और नरकसा में चार-चार छपाई कारखानों में वर्तमान स्थिति और कार्यों की ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार की। मोबाइल एप पर वीडियो और फोटोग्राफ अपलोड भी किए।
टीम के साथ उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के अनुश्रवण सहायक बीएस द्विवेदी भी थे। उन्होंने बताया कि यह थर्ड पार्टी निरीक्षण है। अधिकारी केंद्र सरकार को ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर रहे थे।