फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Sat, 20 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई भी चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के गांव बरतल वाली गली निवासी जितेंद्र यादव शनिवार दोपहर फर्रुखाबाद से घर लौट रहे थे। स्टेशन के पास दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में जितेंद्र और दूसरा बाइक चालक राजवीर उर्फ आकाश निवासी छिबरामऊ जिला कन्नौज और उनका बहनोई सुरेंद्र सिंह निवासी पिहानी थाना बिल्हौर जिला कानपुर घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।

वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव अरसानी निवासी रामनरायन, शहर के मोहल्ला चिंतामणि निवासी राममोहन और कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी रजनी हादसे में घायल हो गईं।
विज्ञापन


उधर, थाना जहानगंज के गांव अजीजलपुर निवासी उवैस भाई रिजवान के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। रजीपुर-छिबरामऊ रोड पर दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें उवैस घायल हो गया।

इधर, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइंया निवासी विशाल शनिवार को बहन के यहां गांव चंदननगला थाना जहानगंज जा रहे थे। जब वह गांव के पास पहुंचा तो बाइक बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।। कुछ समय बाद परिजन अपने-अपने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें