फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामले में बेकाबू बोलेरो खोखे में जा घुसी। इसमें दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए। इसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव महरुपुर निवासी जितेंद्र सिंह का गांव के बाहर तिराहा पर चाट पकौड़ी का खोखा है। सोमवार की सुबह जितेंद्र दुकान पर बेटी राखी के साथ बैठा था। तभी जहानगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर खोखा में घुस गई। इससे पिता-पुत्री के अलावा कचहरी जा रहा राहगीर रामकिशन निवासी बहोरना थाना जहानगंज भी घायल हो गया। बोलेरो खोखा में घुसने के बाद पलट गई। इससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद

चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घटना में जिला हरदोई थाना पाली के गांव बारी निवासी रमेश शुक्ला सोमवार को बाइक से खैरापुर जा रहा था। उसके साथ में उसका दोस्त रोहित बाथम भी था। जब वह गांव भैंसी नगला के पास से गुजर रहे थे। उसी समय बोलेरो की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर बहनोई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे
विज्ञापन


और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल आ गए।  रोहित की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव कुनियापुर निवासी रामवीर और रामबाबू रविवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए। इनको भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को दूसरे अस्पताल ले गए।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार देर रात एक बारात की बस ब्राहिमपुर की ओर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास बस रुकने पर उसमें सवार ओमप्रकाश अपने पुत्र विष्णुकांत को लघुशंका कराने को उतरे। इसी बीच सामने से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे विष्णुकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें