फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली के दो चालकों सहित चार और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर सहित आठ और मिले संक्रमित
विज्ञापन

संक्रमितों में एक प्रवासी व एक कांटेक्ट मरीज
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 142 पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिले में एक डाक्टर और शहर कोतवाली के दो चालकों सहित आठ लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोतवाली के संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 144 पहुंच गया है।
रविवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद चारों संक्रमितों को एल-1 अटैच डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के दीवान की 22 जून को मौत हो गई थी। 23 जून को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोतवाली सील कर दी गई। 24 जून को सभी पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गए थे। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन सिपाही पॉजिटिव मिले थे। रविवार सुबह जिले में चार और के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें शहर कोतवाली के 48 वर्षीय व 54 वर्षीय दो चालक शामिल हैं। इसके बाद कोतवाली के आसपास रहने वाले लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गाजियाबाद से लौटे शहर के मोहल्ला हाता मंगल खां निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। वह भी कोरोना संक्रमित निकला है। वहीं कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी जिस युवक की शादी थी और बहन व भांजे के संक्रमित मिलने से रद्द हो गई थी उसके परिवार के 37 लोगों के नमूने लिए गए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक के भाई के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी 63 वर्षीय डाक्टर मोहल्ले में ही क्लीनिक चलाते हैं। बुखार आने पर उन्होंने दो दिन पूर्व लोहिया अस्पताल में चेकअप कराया। रविवार शाम आयी जांच रिपोर्ट में डाक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 52 वर्षीय रोडवेज बस कंडक्टर की 20 जून को मौत हो गई थी। 24 जून को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मोहल्ले को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। 26 जून को लिए गए नमूनों की जांच के बाद कंडक्टर का 55 वर्षीय बड़ा भाई भी संक्रमित पाया गया। उसे एल-1 अटैच अस्पताल डा. अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मोहल्ला बजरिया निवासी महिला कानपुर स्थित मायके गई थी। वहां जांच में वह संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र का एक और व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोबारा जांच में निगेटिव पाया गया। इससे जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 144 हो गई है। इसमें पांच मरीजों की रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी होने के साथ कुल 87 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 51 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

तिर्वा मेडिकल कालेज से ठीक होकर मां के साथ लौटा बालक
कमालगंज। गांधीनगर भटपुरा निवासी 5 साल के विकास की रिपोर्ट 14 जून को पाजिटिव निकली थी। उसी दिन मां के साथ कन्नौज के राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह मां के साथ वापस गांव आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें