फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेबी शो में आठ माह का वेदांश सबसे हेल्दी

Wed, 19 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-21 लोहिया महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी को पुरस्कृत करते डॉक्टर। स्रोत: विभाग - फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत मंगलवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें आठ माह के वेदांश सबसे अधिक हेल्दी मिले। उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। अतिथियों ने माताओं को किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बालरोग विशेषज्ञ अतिथियों ने निर्णय सुनाया। इसमें आठ माह के वेदांश ने प्रथम, तीन माह की काजल ने द्वितीय और 17 दिन की खुशबू ने तीसरा स्थान पाया।
एसएनसीयू के डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि काजल को मात्र 900 ग्राम वजन होने पर यूनिट में भर्ती किया गया था। अब काजल तीन माह की है। इस समय उसका वजन करीब साढ़े तीन किलो है। यह बेहतर प्रगति है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. धीर सिंह, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शिवाशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें