फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लेखपाल डीएम को मिले अनुपस्थित, तबादले के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर डीएम को फतेहगढ़ कोतवाली में आठ लेखपाल अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी के तबादले अन्य तहसीलों में करने के आदेश दिए है। तहसीलदारों को पांच-पांच भूमि संबंधी विवाद चिह्नित कर निस्तारण करने को कहा। इसके बाद फतेहगढ़ कोतवाली का डीएम ने निरीक्षण किया। पूरे जिले में समाधान दिवस पर राजस्व संबंधित शिकायतों की भरमार रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे डीएम मानवेंद्र सिंह को लेखपाल प्रवीन कुमार दुबे, हिमांशु गुप्ता, कुलदीप, प्रमोद कुमार, प्रिंस कुमार, राम सिंह, रविंद्र वर्मा, अजीत, समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों के विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए अन्य तहसीलों में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनसुनवाई को गंभीरता से लेकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्रवाई करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तहसीलदारों को समाधान दिवस में काफी समय से लंबित चल रहे पांच-पांच भूमि विवाद चिह्नित कर सूची संबंधित थानों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे दोनों पक्षों को मौके पर सुनकर निस्तारण किया जा सके। समाधान दिवस पर कोतवाली फतेहगढ़ में ऐसे केवल दो प्रकरण प्रस्तुत किए गए। वह भी कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के पाए गए।
जिलाधिकारी ने कोतवाली फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव अच्छा नहीं पाया गया। रजिस्टर अपडेट नहीं थे। शौचालय एवं भोजनालय गंदा मिला। डीएम ने साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचे। फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित लेखपाल व चौकी इंचार्ज को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहसीलदार सदर की मौजूदगी में राजस्व के चार प्रार्थना पत्र आए। उनके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीमें रवाना की गईं। शमसाबाद में समाधान दिवस पर एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी के समक्ष तीन राजस्व संबंधी शिकायतें आईं। उनके निस्तारण के लिए टीमें रवाना की गई।
कमालगंज थाने में समाधान दिवस पर एसओ अंगद सिंह की मौजूदगी आठ प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो पुलिस व छह राजस्व संबंधी थे। पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मऊदरवाजा थाने में पांच शिकायतें आईं। एसओ जेपी शर्मा ने निस्तारण के लिए टीमें भेजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें