फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांवड़ियों के लिए हाईवे पर लाइटें जलाने की कवायद, खोदाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सावन में पांचाल घाट से गंगाजल भरकर रवाना होने वाले कांवड़ियों की राह आसान करने के लिए हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों को चालू कराने की कवायद शुरू हो गई है। एनएचएआई ने रविवार को मसेनी से नेकपुर के बीच लाइटों की केबल डालने के लिए सड़क किनारे खोदाई शुरू करा दी। शनिवार रात इस मार्ग पर अंधेरा पसरा होने से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में हाईवे की बंद लाइटों को चालू कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शनिवार रात मसेनी से नेकपुर के बीच लगीं अधिकांश लाइटें बंद रहीं।
रविवार को एनएचएआई की ओर से लाइटों को बिजली से जोड़ने के लिए केबल डालने का काम शुरू कराया गया। साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि इस हिस्से में लाइटें तो लगा दी गई थीं लेकिन पहले केबल नहीं डाली गई थी। अब मशीन से खोदाई के बाद नाली बनाकर केबल डलवाने का काम शुरू कराया गया है। मसेनी चौराहे से कनेक्शन जोड़कर देर रात तक लाइटें चालू कराने का प्रयास है। शेष लाइटों की मरम्मत कर उन्हें चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन


गड्ढों के बीच से गुजर रहे कांवड़िये
पांचाल घाट पर गंगाजल भरने के बाद कांवड़िये हाईवे से होकर गोला गोकर्णनाथ सहित दूसरे शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं लेकिन उनकी राह में हाईवे के गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं। पांचाल घाट पुल के दूसरी ओर बरेली जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। कांवड़िये इन्हीं गड्ढों के बीच से गुजरकर जलाभिषेक के लिए जाने को मजबूर हैं।
प्रशासन ने कांवड़ मार्ग के सभी गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे लेकिन मौके पर स्थिति अलग नजर आ रही है। कांवड़ियों ने जिम्मेदार विभागों से हाईवे की मरम्मत कराकर गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें