फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिवाराखास को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के गांव सिवाराखास को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हो गई। एडीएम ने एसडीएम से नगर पंचायत के मानकों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कायमगंज विधायक डॉ.सुरभि ने विधानसभा में गांव सिवाराखास को नगर पंचायत बनाने का मुद्दा उठाया था। इस संबंध में स्थानीय निवासी अवधेश मिश्र आदि की ओर से माननीय याचिका समिति को प्रस्ताव भेजा गया। नगर विकास विभाग की बैठक में अधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सिवाराखास के मानकों की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी।
इसी के बाद अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम कायमगंज के आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि नगर पंचायतों के मानकों को देखते हुए गांव सिवाराखास का निरीक्षण करें। शासनादेश के निर्धारित मानकों के सभी बिंदुओं पर शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। कायमगंज विधायक डॉ.सुरभि ने बताया कि उन्होंने विधानसभा सत्र में सिवाराखास को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सिवाराखास को नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। विदित है कि जनपद में हाल ही में नवाबगंज, खिमसेपुर, संकिसा को नगर पंचायत बनाया गया है। अब इनमें अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें